दूसरी बार डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजे गए IPS जगमोहन मीना, परिवार व समाज में हर्ष

✍️राकेश मीणा

जयपुर। स्मार्ट हलचल|कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पहचाने जाने वाले IPS अधिकारी को दूसरी बार डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से परिवार और समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

“लीक-लीक गाड़ी चले, लीकहि चलै कपूत,
लीक छोड़ तीनों चलै, शायर, सिंह, सपूत” — इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए जगमोहन मीना ने अपने कार्यों से अलग पहचान बनाई है।

परिजनों ने इसे गर्व का पल बताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके निरंतर परिश्रम, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिलना उनकी कार्यशैली और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

परिवारजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे भविष्य में भी इसी तरह समाज और देश की सेवा करते हुए नई ऊंचाइयों को छूते रहें।