Homeराज्यहरियाणा सरकार ने 2011 बैच के आई.पी.एस. अधिकारियों को DIG पद पर...

हरियाणा सरकार ने 2011 बैच के आई.पी.एस. अधिकारियों को DIG पद पर किया पदोन्नत

राजेंद्र कुमार मीना, IPS को DIG पद की बड़ी जिम्मेदारी

चंडीगढ़, 21 नवम्बर 2025।स्मार्ट हलचल|हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए उन्हें Deputy Inspector General of Police (DIG) के पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में श्री राजेंद्र कुमार मीना, IPS (HY:2011) का नाम भी शामिल है, जो वर्तमान में SP/Commando, न्यूआल, करनाल के पद पर कार्यरत थे।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नति का यह निर्णय तुरंत प्रभाव से लागू होगा। 2011 बैच के पाँच अधिकारियों को DIG रैंक प्रदान की गई है, जिनमें मनिषा चौधरी, अभिषेक जोरवाल, राजेंद्र कुमार मीना, मनबीर सिंह और विरेंद्र विज शामिल हैं।

राजेंद्र कुमार मीना के पदोन्नति से विभाग में खुशी

श्री राजेंद्र कुमार मीना की DIG पद पर पदोन्नति को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का परिणाम माना जा रहा है। कमांडो यूनिट में उनकी सेवाओं को हमेशा सराहा गया है।

पदोन्नति आदेश पर हरियाणा सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, IAS के हस्ताक्षर हैं, और यह आदेश सभी संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया है।

समाज में हर्ष का माहौल

मीणा समाज सहित परिचितों एवं सहयोगियों में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष व्याप्त है। सभी ने श्री राजेंद्र कुमार मीना को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES