जबरकिया के विद्यालय में प्रवेश उत्सव के तहत निकाली रैली, घर घर संपर्क कर बताया शिक्षा का महत्व

भीलवाड़ा । आसींद क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जबरकिया में प्रवेश उत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाल कर घर-घर संपर्क किया और शिक्षा का महत्व समझाया। प्रधानाध्यापक बलवीर मीणा ने बताया कि प्रवेश उत्सव रैली का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में 6 से 14 वर्ष के बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करना और ड्रापआउट दर को कम करना।
रैली विद्यालय परिसर से होकर गांव के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए निकाली गई। अध्यापक घनश्याम कुमावत ने बताया की शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए गए।

बच्चों में दिखा उत्साह और संकल्प:

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने स्वागत के बेहद खुश नजर आए छात्रा ने कहां की इस तरह का स्वागत हमे नए स्तर के लिए और अधिक उत्साहित करता है ।  साथ ही विद्यार्थियों ने तख्तियां लेकर मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल जाकर नाम लिखाओ” जैसे नारे लगाए। उसे मौके पर प्रधानाध्यापक बलवीर मीणा,घनश्याम कुमावत, प्रकाश शर्मा, भंवरलाल, इंद्रमल, प्रकाश शर्मा, अध्यापिका ममता जाट, तारा जाट, कृष्णा शर्मा, ओर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।