जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी से पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत ने कोटा में दर्शन कर आशीर्वाद लिया, चित्तौड़ आने का दिया न्यौता

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के धर्मपुरा कोटा प्रवास में रामकरण गुंजल के निवास स्थान पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, पूर्व नगर परिषद सभापति रमेशनाथ योगी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर धार्मिक चर्चा की।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत ने माघ मेले में उनके शिष्यों के साथ हुई घटना को लेकर चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस द्वारा उनके पक्ष में उतर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की मीडिया कवरेज कई अखबारों की प्रतिलिपि भेट की जिस पर उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री के कार्य को सराहते हुए माला एवं शॉल पहनाई एवं गौ हत्या रोकने के मिशन से जुड़ने एवं गौ वंश को बचाने का आव्हान किया जिस पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार में गोवंश बचाने के लिए हर गौशाला निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए एवं 10 बीघा जमीन आवंटन के आदेश के बारे में जानकारी दी। चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी गिरफ्तारी की खबरों के बीच आपके साथ हो रहे अन्याय को लेकर आपके दर्शन करने के लिए उत्तराखण्ड आने की इच्छा थी लेकिन आप द्वारा गौ हत्या को बंद करने को लेकर देशभर में मुहिम को लेकर प्रवासरत रहे थे। आज सुबह अखबार के माध्यम से आपके कोटा प्रवास पर होने की वजह से दर्शन करने पहुंचे एवं उन्हें चित्तौड़गढ़ आने का न्योता दिया।