Homeभीलवाड़ाविदेशी नागरिकों की तलाश में जहाजपुर पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकानों पर...

विदेशी नागरिकों की तलाश में जहाजपुर पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकानों पर की जांच

20 से अधिक कर्मचारियों के दस्तावेज खंगाले, कोई विदेशी नागरिक नहीं मिला

(मोहम्मद आज़ाद नेब)

जहाजपुर /स्मार्ट हलचल|विदेशी नागरिकों की अवैध मौजूदगी की आशंका को लेकर जहाजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के ज्वैलर्स प्रतिष्ठानों, ईंट भट्ठे पर काम करने वाले कर्मचारियों की गहन जांच-पड़ताल की। इस दौरान 20 से 25 कर्मचारियों को थाने बुलाया गया और उनके दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।

थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि महाराष्ट्र एवं बंगाल सहित अन्य राज्यों व जिलों के व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। जांच के दौरान दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ उनकी वर्तमान स्थिति का भी अवलोकन किया गया। नायक ने कहा कि यदि दस्तावेजों या सत्यापन में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थानाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में जहाजपुर थाना क्षेत्र में किसी भी विदेशी नागरिक की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता बरती जाएगी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी सतर्कता का माहौल देखा गया। थानाधिकारी ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की कि वे अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों के वैध दस्तावेजों की जांच समय-समय पर करते रहें, ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES