नगर पालिका चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, बूथ और शक्ति केंद्र मजबूत करने पर जोर
अलकेश पारीक
जहाजपुर, स्मार्ट हलचल। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नगर भाजपा मंडल जहाजपुर की मासिक बैठक विधायक गोपीचंद मीणा के आतिथ्य एवं मंडल पालक विशाल गुरुजी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनावों की तैयारियों के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले समरसता संकल्प अभियान एवं रथ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही छात्रावास संपर्क अभियान सहित पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
आगामी नगर पालिका चुनावों को देखते हुए बैठक में बूथ संरचना और शक्ति केंद्रों को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष महेंद्र खटीक, संयोजक भेरूलाल टांक, नगर उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र सुवालका, शंकर नागोरी, महामंत्री कमल गौड़, परमेश्वर सुथार, पवन वैष्णव, पार्षद दीपक मीणा, पंकज गारु, अनिल टेपन, लोकेश रेगर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अलकेश पारीक
जहाजपुर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नगर भाजपा मंडल जहाजपुर की मासिक बैठक विधायक गोपीचंद मीणा के आतिथ्य एवं मंडल पालक विशाल गुरुजी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनावों की तैयारियों के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।