Homeभीलवाड़ाजहाजपुर में फिर धार्मिक स्थल निशाने पर, जय गुरुदेव आश्रम से दानपात्र...

जहाजपुर में फिर धार्मिक स्थल निशाने पर, जय गुरुदेव आश्रम से दानपात्र चोरी

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रही घटनाओं से जहां आमजन में भय का माहौल है, वहीं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला शाहपुरा रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम का है, जहां अज्ञात बदमाश दानपात्र को उखाड़कर चोरी कर ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की यह घटना मंगलवार रात करीब 8:15 बजे की है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब संगत के प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्षद विष्णु कुमार सोनी आश्रम पहुंचे। उन्होंने तत्काल दूरभाष के माध्यम से जहाजपुर थाना पुलिस को सूचना दी।
आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दानपात्र के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व ही कस्बे के नरसिंह द्वारा मंदिर में भी बड़ी चोरी की वारदात हुई थी, जहां अज्ञात चोर भगवान के मुकुट सहित करीब 2 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। लगातार दो दिनों में धार्मिक स्थलों पर हुई चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के पीछे युवाओं में तेजी से फैल रही नशे की लत एक बड़ा कारण बनती जा रही है। नशे की पूर्ति के लिए कुछ असामाजिक तत्व चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
लोगों ने पुलिस प्रशासन से धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस जय गुरुदेव आश्रम और नरसिंह द्वारा मंदिर में हुई चोरी की घटनाओं को आपस में जोड़कर जांच कर रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES