Homeभीलवाड़ापालेश्वर महादेव को पगड़ी पहनाकर दूल्हे का रूप धराया

पालेश्वर महादेव को पगड़ी पहनाकर दूल्हे का रूप धराया

पालेश्वर महादेव को पगड़ी पहनाकर दूल्हे का रूप धराया, 101 किलो दूध की खीर 51 किलो मिठाई का लगाया भोग

विशाल भजन संध्या का
आयोजन, उमड़ा सैकड़ों श्रद्धालुओं का जनसैलाब

रिपोर्टर – दुर्गेश रेगर पीपलूंद

पीपलूंद। स्मार्ट हलचल। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पीपलूंद पालेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | इस अवसर पर महादेव जी को पगड़ी पहनाकर दूल्हे का रूप धराया भोलेनाथ का पुष्प, बेलपत्र, आक धतूरे, फल-फ्रूट, से विशेष श्रृंगार कर शिवलिंग का दूध, जल, शहद, से सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक कर 101 किलो दूध की खीर व 51 किलो मिठाई का भोग लगाकर महाआरती की गई | मंदिर प्रांगण को फूल मालाओं से सजा कर रंग बिरंगी इलेक्ट्रिक लाइटों की रोशनीयों से जगमगा उठा भोले का दरबार शुक्रवार शाम को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया | जिसमें कलाकारों ने महादेव के भजनों पर नृत्य की प्रस्तुतियां देकर भक्तों का मन मोह लिया | कार्यक्रम में भजन गायक कलाकार सुनील धाकड़, ओम जी ओझा, ज्ञानचंद सेन, कॉमेडी विजय छैला, गणेश चित्तौड़, डांसर सहित इत्यादि कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी | जिसको देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा | महाशिवरात्रि को महादेव के जयकारों से गूंजा शिवालय सुबह से ही शिवालय में दिनभर शिव भक्तों का आने जाने का तांता देर रात तक लगा रहा |

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES