स्मार्ट हलचल|जहाजपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 31 मार्च 2026 को की गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कंटेनर में भरी हुई 39 कार्टून में कुल 468 अवैध शराब की बोतलें बरामद की हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
जाकिर हुसैन, निवासी रायपुर कोटड़ा, थाना सोहना, जिला गुड़गांव (हरियाणा)
मुस्ताक पठान, निवासी मंगरोका, थाना हथीन, जिला पलवल (हरियाणा)
कार्रवाई करने वाली टीम
थाना प्रभारी: लोकपाल सिंह राठौड़
उप निरीक्षक: देशराज सिंह
सहायक उप निरीक्षक: राजेश कुमार
अन्य स्टाफ: कॉन्स्टेबल गिरिराज, मनोज, पप्पूलाल, मनराज
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
