Homeभीलवाड़ाप्रधान कौशल शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

प्रधान कौशल शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

प्रधान कौशल शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

जहाजपुर स्मार्ट हलचल। (आज़ाद नेब) पंचायती राज विभाग के उप शासन सचिव संतोष कुमार गोयल ने सोमवार को जारी आदेश करते हुए कौशल शर्मा को पंचायत समिति का प्रधान नियुक्त किया उन्होंने आज पंचायत समिति कार्यालय मे पदभार ग्रहण किया।

कौशल शर्मा वार्ड नंबर 13 से पंचायत समिति की सदस्य है एवं पुर्व शक्करगढ़ सरपंच एवं भाजपा नेता किशोर शर्मा की पत्नी हैं, 2022 में पहली मर्तबा कांग्रेस के सेम्बल पर पंचायत समिति की सदस्य चुनी गई। प्रधान शर्मा सिनियर सैकंडरी स्कूल पास है। इनके एक लड़का है जो पुणे में अकाउंटेंट है।

पदभार ग्रहण करने से पहले पंचायत समिति कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपीचंद मीणा को कंधों पर उठाकर ढ़ोल नगाड़े की थाप पर खुब नाचते, नारेबाजी व आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। गौरतलब है कि 5 जुलाई को राज्य सरकार ने पंचायत समिति की नियमित बैठकें नही बुलाने, समितियों का गठन नही करने की अनियमितताओं को लेकर प्रधान सीता देवी गुर्जर को निलंबित कर दिया था। निलंबन के साथ ही कांग्रेस ने कोटडी जहाजपुर बनेड़ा आसींद में विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया था।

इस दौरान कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा, चैयरमेन नरेश मीणा, जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, वाइस चेयरमैन राजीव कांटिया, भाजपा नेता राकेश पत्रिया, जमना लाल डिडवानिया, कैलाश टेपण, अमित गुर्जर, मोहित मीणा, सुरेंद्र मीणा, कमल बांगड़, भंवर टांक, अरविंद भुवालिया, महेंद्र खटीक, नंद भंवर सिंह, अशोक शर्मा सहित पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES