Homeराजस्थानजयपुरजैन आर्यका विशेषमति माता जी का हुआ विहार

जैन आर्यका विशेषमति माता जी का हुआ विहार

 महेंद्र कुमार सैनी

स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट उनियारा शहर से जैन आर्यका विशेषमति माताजी ने सोमवार को विहार किया। चातुर्मास का सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद आर्यका विशेषमति माताजी ने अग्रवाल धर्मशाला से नैनवा के लिए विहार किया।विहार से पूर्व अग्रवाल धर्मशाला में नवकार महामंत्र का जाप, प्रार्थना और बड़ी मांगलिक प्रदान की गई। महिला मंडल ने चातुर्मास के तप, त्याग और धर्म साधना को बढ़ावा देने के लिए कृतज्ञता व्यक्त करी। आर्यका विशेष मति माताजी ने उनियारा से विहार कर चतरपुरा गांव में विश्राम किया। मंगलवार सुबह चतरपुरा से आचार्य विद्यासागर महाराज के धर्मगुरु आचार्य धर्मासागर जी महाराज की जन्मस्थली अतिशय क्षेत्र गंभीरा के पहुंचे। जहां अतिशय क्षेत्र गम्भीरा मे दर्शन किए। गम्भीरा मे आर्यका विशेष मति माताजी की आहारचार्य हुई। संघ सायंकाल गम्भीरा से विहार कर कचरावता गाव पहुंचा। आज सुबह नैनवा पहुंचेंगा जहां आहारचार्य होगी।
आर्यका विशेषमति जी के विहार में ओम प्रकाश जैन,घासीलाल जैन, महावीर मित्तल, जिनेंद्र जैन नरेंद्र जैन पारस मेहंदी वाले ,आशा जैन,ममता जैन, कविता जैन, संतोष जैन, सरिता जैन शामिल थी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES