13 अक्टूबर को नसियाजी जैन मंदिर परिसर में सजेगी डांडिया की महफिल, सहभोज और सामूहिक आरती भी होगी
गंगापुर सिटी।स्मार्ट हलचल|सकल जैन समाज के तत्वावधान में वर्धमान हॉस्पिटल जैन डांडिया नाइट का आयोजन 13 अक्टूबर को दिगंबर जैन मंदिर नसियाजी के प्रांगण में किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक मनीष जैन एवं सौरभ जैन ने बताया कि गंगापुर सिटी में पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम में सकल जैन समाज के सदस्य भाग ले सकेंगे।आयोजन के तहत शाम 5 बजे सहभोज, 6:15 बजे सामूहिक आरती तथा शाम 7 बजे से डांडिया कार्यक्रम होगा। प्रवेश शुल्क 200 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है, जबकि पांच वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। कार्यक्रम में आकर्षक लकी ड्रॉ कूपन की व्यवस्था भी की गई है।
आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए सागर, गौरव, अंशुल, विजेंद्र, दीपक, विनोद, धर्मेंद्र, विकास, दीपेंद्र, अमित एवं रवि जैन सहित कमेटी के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने सकल जैन समाज के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।