(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने 27 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल दिया है। आदेश के मुताबिक प्री-प्राइमरी से 8वीं तक की क्लास सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगी। यह आदेश सरकारी और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा।
*लेकिन बड़ा सवाल कानस का है…*
अजमेर जिले में पुष्कर के निकट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानस में पहली से 5वीं तक के मासूम अभी भी दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक की भट्टी झेल रहे हैं। एक तरफ सरकार की एडवाइजरी है कि 12 से 4 बजे तक लू के कारण घर से बाहर न निकलें, दूसरी तरफ कमरों के अभाव में दो शिफ्ट चलाने के नाम पर नौनिहालों को तपती दोपहर में बुलाया जा रहा है। 6 से 12वीं को सुबह 7-12 की ठंडी पारी मिली, लेकिन छोटों को आसमान से बरसती आग में झोंक दिया
*अभिभावक पूछ रहे हैं -*
“जयपुर में तो समय बदल गया, अजमेर कलेक्टर हमारे बच्चों को कब राहत पहुंचाएंगे?जयपुर कलेक्टर ने साफ किया है कि अवहेलना पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
