रुपवास से अटारी,वैर, भुसावर, सेंधली,रणधीरगढ,सांथा,महवा, जयपुर रोडवेज बस संचालन का शुभारंभ।

शशिकांत शर्मा
भुसावर ,स्मार्ट हलचल|आगार प्रबंधक भरतपुर के अधीन रा.रा.प.निगम की बस प्रातः 6ः15 बजे रुपवास से प्रस्थान कर अटारी, वैर, भुसावर, सेंधली, रणधीरगढ, सांथा, महवा पहुंच मार्ग जयपुर तक बस सेवा संचालन की मांग लम्बे अरसे से चली आ रही है। जयपुर से 1ः15 पुनः वापसी जयपुर, महवा,सांथा, रणधीरगढ,सेंधली, भुसावर,वैर, अटारी रुपवास पहुंचेगी।
पूर्व सरपंच सतीश पांडेय के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री,सी.एम.डी. रोडवेज,एम.डी. रोडवेज,को अलग-अलग पत्र लिखकर भेंट कर ज्ञापन देकर अवगत कराया है कि रोडवेज बस सेवा महरुम सेंधली, रणधीरगढ, सांथा, महवा ग्रामीण अंचल आम जन को बस सेवा संचालन की पुरजोर गुज़ारिश की है।
प्रतिनिधिमंडल में सतीश पांडेय के अलावा शिक्षाविद राधेश्याम शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, रामजीलाल शर्मा, चन्द्र शेखर शर्मा,चिरमोली सैनी,पं.रामेश्वर शर्मा, हरिओम लाटा, रमाकांत लाटा,सरलेश चौधरी, मंजू उदय सिंह, रविन्द्र सिंह, प्रदीप शर्मा व अनेक विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।