संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने जैतारण तहसील और रायपुर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

अनिल कुमार

 

ब्यावर | स्मार्ट हलचल|अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ शुक्रवार को ब्यावर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जैतारण तहसील कार्यालय और रायपुर चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण कर प्रशासनिक व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली।रायपुर चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को मिलने वाली निःशुल्क दवाओं और उपचार की गुणवत्ता की जांच की, जहाँ सीएमएचओ डॉ. संजय गहलोत मौजूद रहे। वहीं, जैतारण तहसील में एसडीएम मनोज मीणा और तहसीलदार ओम अमृत के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा की। आयुक्त ने दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि कार्यों में पारदर्शिता लाएं और आमजन को सरकारी सेवाओं के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने “जनहित सर्वोपरि” के मंत्र के साथ काम करने पर जोर दिया।