Homeभीलवाड़ाजलापूर्ति व्यवस्था ठप,10 दिन से पानी नही मिला,तरस रहे ग्रामीण, टैंकर डलवाने...

जलापूर्ति व्यवस्था ठप,10 दिन से पानी नही मिला,तरस रहे ग्रामीण, टैंकर डलवाने पड रहे, कुआ बावड़ी व हैंडपंप से दूर दराज से लाना पड रहा पानी..

शाहपुरा@(किशन वैष्णव)क्षेत्र में पानी की किल्लत से आमजनता परेशान है।भीषण गर्मी में जहां पानी की अधिक जरूरत है वहा 10 दिन तक पानी नही मिल रहा है।महिलाए हैंडपंप व कुआ बावड़ी से पानी लाने को मजबूर है।वही जलदाय विभाग के स्थानीय कर्मचारियों का कहना है की पंप हाउस से टांकिया में पानी आए तो हम सप्लाई करे आगे से ही पानी नही आ रहा है।वही चंबल पंप हाउस इंचार्ज दीपक ने बताया की दिन में दो बार टांकीयो में पानी भरा जा रहा है।मामले की वास्तविकता क्या है कोई अफसर या स्थानीय कर्मचारी नही बता पा रहा है।पानी की समस्या से कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी स्थाई समाधान नही निकाल पाए हैं।जिससे आमजन परेशान हैं।चंबल शट डाउन के बाद से ब्रम्हपुरी मोहल्ले में बुधवार सुबह पानी मिला वही बलाई मोहल्ले में 10 दिन से अभी तक पानी नही दिया गया।ग्रामीणों का लगना है की पानी सप्लाई देते है वो भी 15 से 20 मिनट और उसमे भी प्रेसर बिलकुल कम दिया जाता है जिससे पूर्ति नही हो पाती हैं।महीने में 3 से 4 टैंकर डलवाने पड़ते हैं।

करोड़ों से बना पंप हाउस फेल या कर्मचारियों की लापरवाही..?

जलजिवन मिशन के तहत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा बनाए गए पंप हाउस के भूमिगत टैंक की क्षमता करीब 1.5 लाख लीटर है और उसमे 2 से 3 ग्राम पंचायतों में ही पानी की सप्लाई होती है। ग्रामीणों का कहना है की करोड़ों का पंप हाउस 2 से 3 ग्राम पंचायतो की प्यास भी नही बुझा पा रहा है या कर्मचारियों की लापरवाही से जनता को समय पर पानी नही मिल रहा है विभाग और अधिकारी इसकी जांच करे और समाधान करे!वही चंबल के एक्सईएन मनीष भट्ट का कहना है की स्थानीय कर्मचारियों और अधिकारियों से मीटिंग कर जो भी समस्या है उसका समाधान तुरंत करने का आश्वासन दिया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES