Homeराष्ट्रीयजालंधर: रिजनल पासपोर्ट आफिसर सहित 3 को सी.बी.आई. ने किया गिरफ्तार, जानें...

जालंधर: रिजनल पासपोर्ट आफिसर सहित 3 को सी.बी.आई. ने किया गिरफ्तार, जानें मामला

जालंधर: रिजनल पासपोर्ट आफिसर सहित 3 को सी.बी.आई. ने किया गिरफ्तार, जानें मामला
पिछले कुछ दिनों में जालंधर के पासपोर्ट ऑफिस से जरूरत से ज्यादा पासपोर्ट बनाए गए

खबर मिली है कि सी.बी.आई. ने जालंधर पासपोर्ट आफिस से करीब 25 लाख रुपए भी बरामद किए

 राजेश कोछड़

जालंधर -स्मार्ट हलचल/जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जालंधर में रिजनल पासपोर्ट आफिसर (आर.पी.ओ.) अनूप सिंह को सी.बी.आई. ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आज सुबह सी.बी.आई. की 2 टीमें जालंधर के पासपोर्ट दफ्तर पहुंची थी तथा वहां पर कुछ दस्तावेजों को खंगाला जा रहा था, जिसके बाद अब खबर मिली है कि सी.बी.आई. ने आर.पी.ओ. अनूप सिंह पर शिकंजा कस दिया है तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं खबर मिली है कि सी.बी.आई. ने जालंधर पासपोर्ट आफिस से करीब 25 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। सूत्रों अनुसार पिछले कुछ दिनों में जालंधर के पासपोर्ट ऑफिस से जरूरत से ज्यादा पासपोर्ट बनाए गए हैं, जिसे लेकर इस बारे चंडीगढ़ सी.बी.आई. को सूचित किया गया था। इसी कारण आज सी.बी.आई.की टीम जालंधर पहुंची। इस बात की पुष्टि करते हुए सी.बी.आई. अधिकारी आर.सी. शर्मा ने बताया कि कुछ मामलों के तहत आर.पी.ओ. अनूप सिंह व 2 असिस्टैंट अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। जिन दो अन्य आफिसरों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें असिस्टैंट पासपोर्ट आफिसर हरि ओम व असिस्टैंट पासपोर्ट आफिसर संजय श्रीवास्तव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है, जिसके बाद इसकी आगे की जानकारी सांझा की जाएगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES