दूनी। स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जलसीना के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया। विद्यालय के 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है।प्रधानाचार्य रामकिशन विजय एवं शारीरिक शिक्षक मनीष चावला ने बताया कि जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में *टीना मीणा, खुशबू वर्मा और सुमन मीणा* ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए चयन हासिल किया। वहीं सपना मीणा और गुड़िया मीणा ने रजत पदक प्राप्त किया।इसके अलावा जिला स्तरीय 17 वर्षीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में रोहित कुमार मीणा का राज्य स्तर पर चयन हुआ। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विजेता प्रतिभागियों का शाला परिवार द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।