Homeराजस्थानकोटा-बूंदीजन आधार से संबंधित समस्याओं के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर...

जन आधार से संबंधित समस्याओं के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर जन आधार हेल्प डेस्क का गठन

जन आधार से संबंधित समस्याओं के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर जन आधार हेल्प डेस्क का गठन

(शिवराज बारवाल मीना)

टोंक।स्मार्ट हलचल/राजस्थान जन आधार प्राधिकरण द्वारा आमजन को जन आधार से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर जनआधार हेल्प डेस्क बनाई गई है। हेल्प डेस्क के माध्यम से जन आधार से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं जैसे नामांकन, अपडेट आदि का समाधान किया जाएगा।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, टोंक के उप निदेशक अशोक बंशीवाल ने बताया कि राजस्थान जन आधार प्राधिकरण की इस नवीन पहल से आमजन की समस्याओं का निराकरण स्थानीय ब्लॉक और जिला स्तर पर भी संभव होगा। इससे पूर्व आमजन को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय एवं राज्य स्तर पर जाना पड़ता था। इस कार्य के लिए जिला हेल्प डेस्क पर सुनील वर्मा 9079781093 को लगाया गया है। साथ ही, ब्लॉक टोंक में सन्नी कर्णावत 9782450951, ब्लॉक निवाई में भरतराज मीना 9588910625, ब्लॉक मालपुरा में सांवरमल जाट 9166229545, ब्लॉक टोडारायसिंह में प्रदीप चौधरी 9680512254, ब्लॉक देवली में नीरज मोरलिया 9829528502 एवं ब्लॉक उनियारा में दीपक चौधरी 9982058974 को नियुक्त किया गया है। इन हेल्प डेस्क नंबरों पर आमजन सोमवार से शुक्रवार सुबह 9ः30 से शाम 6 बजे तक जन आधार से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए जानकारी प्राप्त कर समस्या का समाधान करवा सकता है। उन्होंने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तर पर 0141 – 2850287 तथा 0141 – 2923377 पर भी सम्पर्क कर सकते है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES