भीलवाड़ा । वी मैत्री क्लब द्वारा अहिंसा भवन में जरूरतमंद परिवारों को आटे व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। वी मैत्री क्लब की मार्गदर्शिका एवं अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरणा व जैन कांफ्रेंस राष्ट्रीय अध्यक्षा पुष्पा गोखरू प्रेरणा से यह कार्य किया गया। क्लब की सरक्षिकां मधु मेडतवाल ने बताया की कार्यक्रम मै 150 किलो आटे का वितरण किया गया। क्लब की अध्यक्ष चेतना चपलोत, मंत्री सुमन लोढ़ा ने बताया की नवकार महामंत्र उच्चारण, मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विशिष्ट श्राविका साधना भंडारी का विशेष सहयोग रहा। क्लब के प्रचार प्रसार मंत्री मनीष बंब ने बताया की क्लब द्वारा प्रमुखता से मानव सेवा व जीव दया के कार्य आयोजित किए जाते हैं।
कोषाध्यक्ष अनुराधा मेहता ने सभी का आभार व्यक्त किया डिप्टी डायरेक्टर पुष्पा पोखरण, दीपिका नंदावत, शिखा डांगी, रीनू बाफना, संजू जैन, नीलम जैन आदि महिला उपस्थित थी।