जसवंतपुरा ग्रिड राम भरोसे, ठेकेदार के कर्मचारी मंडी में बैंगन बेच रहे हैं, अगर कोई बड़ा हादसा हो जाए तो कौन होगा जिम्मेदार, किसानों को नही मिल रही समय पर बिजली

बेरा। भेरुलाल गुर्जर

बनेड़ा उपखंड में अजमेर विद्युत मंडल बनेड़ा रायला से आने वाली लाइन जसवंतपुरा ग्रिड पर आए दिन ठेकेदार के अधीन कार्य करने वाले कर्मचारी लापरवाही करते नजर आ रहे हैं । ग्रिड पर तीन कर्मचारी नियुक्त हैं छोटू लाल गुर्जर अधिकतर गांव ही विराजमान रहते है, प्रह्लाद तेली जो ऑन ड्यूटी घर पर ही रहते है,  नारायण लाल माली जो मंडी में बैंगन बेचने जाते है, तीनों के तीनों कर्मचारी नदारत रहते हैं ग्रिड पर ताला लगा हुआ है किसानों को बिजली 9:00 बजे से 3:00 बजे तक चालू करने का प्रावधान है लेकिन 11:00 बजने के बाद भी लाइन चालू नहीं होती है, लोगों का मानना है कि ग्रिड पर अगर कोई बड़ा हादसा हो जाए तो लाइन बंद करना या चालू करने वाला जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है । बेरा संवाददाता भेरुलाल गुर्जर ने तीनों ही कर्मचारियों को फोन लगाकर पूछा तो वह एक दूसरे पर बात को फिट करते नजर आए । यह कर्मचारी बिजली फाल्ट का बहाना बनाकर ड्यूटी पर लापरवाही करते है । बिजली ग्रिड तो यू समझो कि इन्होंने खिलौना समझ रखा है जिम्मेदार जानकर अनजान बने बैठे है कई बड़े-बड़े हादसे पूर्व में हादसे हुए हैं अब अगर हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा मनमर्जी का खेल चल रहा है सब राम भरोसे है । ठेकेदार को भी जानकारी है या नहीं है यह अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए की जसवंतपुरा ग्रिड पर कर्मचारी अपनी ड्यूटी कैसे निभा रहे है ।  अनजान व्यक्ति को घर बैठे ही फोन कर कह देते हैं कि बिजली चालू कर देना लेकिन इसमें ट्रेनिंग शुदा आईटीआई एवं सुरक्षा कवच के साथ कार्य किया जाता है अनजान व्यक्ति की जान जोखिम में पड़ गई तो इसका कौन जिम्मेदार होगा ।