Homeराजस्थानकोटा-बूंदीजवाहर नगर श्रीराम मंदिर महिला मंडल का नंदोत्सव

जवाहर नगर श्रीराम मंदिर महिला मंडल का नंदोत्सव

कृष्ण ​भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर परिसर

कोटा। स्मार्ट हलचल/श्रीराम मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट महिला मंडल जवाहर नगर द्वारा मंगलवार को नंद उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर महिलाओं ने उत्साह और भक्तिभाव से ओत-प्रोत होकर मंदिर में एकत्र होकर नृत्य और गायन किया। महिला मण्डल की अध्यक्ष सूरजलता शर्मा ने बताया कि भगवान कृष्ण और उनके पालक पिता नंद बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए मधुर भजन गाए।
महिलाओं द्वारा गाए गए गीतों में कृष्ण के बचपन की मनमोहक लीलाओं का सजीव वर्णन था। उनके मधुर स्वरों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने झूमते और नाचते हुए कृष्ण और नंद बाबा की आरती उतारी।यह नंदोत्सव स्थानीय लोगों के लिए आनंद, भक्ति और सामुदायिक एकता का अविस्मरणीय अनुभव रहा। इस अवसर पर उर्मिला गौतम,कृष्णा विजय,आशा गुप्ता,सावित्री शर्मा,चंद्रकला पंवार,ललिता माहेश्वरी,संध्या नागर,चंद्रकला सोनी,उमा दीक्षित,चंदा बडेरा,संध्या जैन सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।उत्सव के अंत में सभी ने मिलकर अगले वर्ष और भी भव्य रूप से यह पर्व मनाने का संकल्प लिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES