Homeभरतपुरजवाहर नवोदय विद्यालय में क्षेत्र से 8 छात्रों का चयन

जवाहर नवोदय विद्यालय में क्षेत्र से 8 छात्रों का चयन

 दिलीप जैन
चौमहला
स्मार्ट हलचल/जवाहर नवोदय विद्यालय के परीक्षा परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर छाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 8 सिलेक्शन जवाहर नवोदय विद्यालय पचपहाड़ के लिए हुए हैं जिसमें से एक ही विद्यालय से 3 सिलेक्शन क्षेत्र के संस्कार विद्या मंदिर सेंकला से हुए हैं। इसमें छात्र कीर्तिराज सिंह सेंकला, राजवीर सिंह कछनारा, कपिल सिंह ,
आदर्श विद्या मंदिर चौमहला से प्रखर सुमन ,सौम्या राठौर,आदर्श कॉन्वेंट गंगधार से वंदना राठौर
एक अन्य विद्यालय से जयदीप अहिरवार, अनुराग सिंह का चयन हुआ है।चयनित छात्रों का स्कूल स्टाफ द्वारा मुंह मीठा कर माला पहनाकर उनका बहुमान किया गया। ऑनलाइन रिजल्ट देखते ही बच्चों व पेरेंट्स खुशी से झूम उठे एवं एक दूसरे को मुंह मीठा कर बधाइयां दी। वही अभिभावकों ने टीचर्स का आभार जताया। संस्कार विद्या मंदिर के डायरेक्टर सुरेश सिंह पंवार ने बताया कि शुरू से ही विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं कंपीटिशन फाइट करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है जिससे बच्चों का सर्वागीण विकास हो सके एवं वह आगे अपने गुरुजनों एवं पेरेंट्स का नाम रोशन कर सके।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES