वंदे मातरम के नारों से गूंजे गली, मोहल्ले,चौराहे व सर्किल, जनसमुदाय ने अपने अपने घरों की छतों से हजारों किलो पुष्पों से की पुष्प वर्षा
समापन के समय उपखण्ड कार्यालय में राष्ट्रगान व शपथ के समय छात्र छात्राओं शिक्षको सरकारी कार्मिको जनप्रतिनिधीयों समेत 4000 नागरिकों कि उपस्थिति रहीं
आसींद, रोहित सोनी । उपखण्ड प्रशासन आसीन्द द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में हजारों लोगों ने भाग लिया। यह रैली आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित की गई। इसमें लोगों ने देशभक्ति के साथ तिरंगा फहराया और देश की एकता और अखंडता के लिए एकजुट हुए। रैली में भाग लेने वालों को तिरंगा वितरित किया गया और उन्हें देशभक्ति से जुड़े संदेश दिए गए। रैली में मुख्य अतिथि तहसीलदार बीएल सेन,नगरपालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू,थानाधिकारी आसींद हंसपाल सिंह,मुख्य ब्लाँक शिक्षा अधिकारी लोकेश नागला ने तिरंगा फहराया और देशभक्ति से जुड़े अपने विचार साझा किए। रैली में देशभक्ति गीतों और नारों का गायन किया गया। तिरंगा यात्रा को बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाई। तहसीलदार बीएल सेन ने कहा, “हमें यह देखकर गर्व हो रहा है कि इतने सारे लोगों ने तिरंगा रैली में भाग लिया और देशभक्ति के साथ एकजुट हुए। यह रैली देश की एकता और अखंडता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें अपने देश की आजादी और एकता को बनाए रखने के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। तिरंगा रैली के माध्यम से हम देशभक्ति के संदेश को फैलाना चाहते हैं।‘हर घर तिरंगा अभियान‘ प्रत्येक देशवासी को देश के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने का अवसर प्रदान करता है। इसलिए सभी कस्बेवासी अपने घर , प्रतिष्ठान, व कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झण्डे को अवश्य फहराएं । ”
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत ” 4 किलोमीटर लंबी 3100 छात्र छात्राओं की भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली आसीन्द नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से होते हुए बस स्टैंड,गांधी चौक,सदर बाजार , हवाला,पंचायत समिति,चूंगी नाका से होते हुये उपखण्ड कार्यालय आसीन्द पहुंचीं। शहर के आमजनो ने भव्य तिरंगा रैली में अति उत्साह से भाग लिया। हर कोई गुनगुनाता नजर आया हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा झंडा ऊंचा रहे हमारा। विभिन्न सामाजिक संगठन,आदर्श नवोदय विद्यालय,सर्राफा व्यवसाय,वस्त्र व्यवसाय,महावीर इंटरनेशनल शाखा आसींद,महावीर कामधेनू गोशाला,भारत विकास परिषद, किराणा व्यापार संघ,कपड़ा व्यापार संघ,निजी विद्यालय संघ,खाटू श्याम संघ,जनरल रेडीमेड व्यापार संघ सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा रेली के रास्ते में आने वाले सेकड़ो घरों की छतों से आमजन ने हजारों किलो पुष्पों से रेली पर पुष्प वर्षा की। महावीर कामधेनु गौशाला की तरफ से रास्ते में छात्र-छात्राओं और रेली में सम्मिलित सभी लोगों के लिए शरबत एवं पेयजल की व्यवस्था की गई जो सराहनीय रही। रेली के दौरान बच्चों तथा आमजन में गजब का उत्साह दिखा। छात्र छात्राओं ने यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे लगाए। वंदे मातरम् के नारों से शहर के चौक चौराहे गूंज उठे।
तिरंगा रैली के मुख्य बिंदु निम्न रहे
-तिरंगा फहराने का समारोह
– देशभक्ति गीतों और नारों का गायन
– तिरंगा वितरण
– देशभक्ति से जुड़े संदेश
– देश की एकता और अखंडता के लिए प्रतिज्ञा
– 4000 लोगों द्वारा सामुहिक राष्ट्र गान,तिरंगा रैली का संयोजन राजस्व विभाग से अशोक कुमार पारीक भू-अभिलेख निरीक्षक, शिक्षा विभाग से उपप्रधानाचार्य बालमुकुन्द वैष्णव रा.उ.मा.वि.आसीन्द,पंचायती राज विभाग से आशा पारीक व नगरपालिका प्रशासन आसीन्द ने किया। रेली के सफल संचालन में शम्भू सैन,अभिनव पारीक, राहुल कुमार जीनगर, तेजपालसिंह सोलंकी, कानाराम, भागचन्द सैनी, दीपक कुमार सुरेश कुमार आदि अध्यापको का सहयोग रहा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कल वाहन रेली का आयोजन किया जायेगा तथा 15.08.2024 तक विभिन्न कार्यक्रम आमजन के सहयोग से आयोजित किये जायेगें। रैली की सुरक्षा को लेकर आसींद थाने के पुलिसकर्मी तैनात रहे।


