बोर्डियास में दो घरों में घुसे चोर, आभूषण, नगदी व देशी घी को चुराया, सीसी टीवी में कैद हुए घटना

सांवर वैष्णव

सवाईपुर:- स्मार्ट हलचल|सवाईपुर क्षेत्र के बोर्डियास गांव में रविवार मध्य रात्रि को चोरों ने दो घरों को अपना शिकार बनाया, यहां चोर जगला तोड़कर व दिवार फांद कर घर में घुसे और आभूषण, नगदी व देशी घी को चुराया । सूचना पर सवाईपुर चौकी व बड़लियास थाना पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने बताया कि बोर्डियास गांव रविवार मध्य रात्रि को चोरों ने जगदीश सिंह पिता नारायण सिंह पुरावत के घर में चोर जगला तोड़कर कमरे में घूसे, इस वक्त परिवार के सदस्य कमरों के बाहर बरामदे में सो रहे थे, चोर यहां कमरे में रखे सूटकेस को चुरा कर पास ही नारायण दरोगा के बाड़े में ले गए, सूटकेस में से डेढ़ तोला की सोने की चैन, आधा तोला सोने की अंगूठी, 200 ग्राम चांदी के गले व कान में पहने के आभूषण, 10 हजार नगद चुरा कर ले गए, वही चोरों ने दुकान से एक नमकीन का डिब्बा व चोकलेट का डिब्बा ले गए, जगदीश सिंह की पत्नी पुत्री के साथ सोमवार सुबह पीहर में शादी में जाने के लिए सूटकेस में कपड़े व गहने नगदी जमा कर रखी हुई थी, वही कमरे में प्रसूता बच्ची के साथ सो रही थी, लेकिन करीब 12:00 बिजली बंद होने से कुलर पंखे बंद होने के चलते वह भी बाहर आकर सो गई थी, नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी । वही चोरों ने गांव के ही जगदीश चंद्रपिता नंदा प्रजापत के घर को भी निशाना बनाया, यहां चोर मध्य रात्रि बात दीवार बांधकर घर में घुसे और अंदर कमरे का ताला तोड़कर कमरे में से एक रामनवमी दो मादलिया 5000 की नगदी के साथ दो किला देसी घी जो स्टील के डिब्बे में भरा हुआ था, उसे चुरा कर ले गए, चोरी की घटना का पता परिजनों को सुबह 6:00 बजे चला जब उठे तो कमरे में कपड़े बिखरे हुए थे, सूचना पर एएसआई जेठमल, कांस्टेबल श्रवण कुमार मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी, वही भीलवाड़ा से एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची, जहां टीम ने फिंगरप्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए । चोरों की यह घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन अज्ञात चोर दिखाई दिए ।।