Homeभीलवाड़ाझाड़ियों में मिला युवक का रक्तरंजित शव, हत्या की आशंका

झाड़ियों में मिला युवक का रक्तरंजित शव, हत्या की आशंका

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा । शहर के सदर थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी नगर में शनिवार सुबह झाड़ियां में रक्त रंजीत शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।  सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की । मृतक का नाम महेंद्र सिंह पुत्र छीतर सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी तिलक नगर है । पुलिस मामले की जांच कर रही है । मृतक पेशे से व्यापारी है और अपने परिवार से अलग रहता था मृतक के चेहरे कर चोट के निशान मिले है  ।  लोगो ने शनिवार सुबह 7:30 शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृश्य पुलिस मामले को हत्या समझकर जांच कर रही है ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES