Homeभीलवाड़ाझगड़े के दौरान बंदूक लहराकर धमकाने के मामले में फरार चल रहा...

झगड़े के दौरान बंदूक लहराकर धमकाने के मामले में फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार

पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । मांडल थाना क्षेत्र के लुहारिया में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान बंदूक लहराकर धमकाने के मामले में फरार चल रहे सद्दाम खां को मांडल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मांडल थाने के दीवान उमराव प्रसाद ने बताया कि करीब पांच-साढ़े पांच माह पहले थाना क्षेत्र के लुहारिया में मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान सद्दाम खां पुत्र मोहम्मद साबिर खां पठान ने बिना लाइसेंस की बंदूक लहराकर दूसरे पक्ष के लोगों को डराया धमकाया था। इस घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था।पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए सद्दाम खां पठान को गिरफ्तार कर लिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES