Homeभीलवाड़ाजहाजपुर नगरपालिका वार्ड परिसीमन पर राजनीतिक लाभ के लिए मनमानी का लगा...

जहाजपुर नगरपालिका वार्ड परिसीमन पर राजनीतिक लाभ के लिए मनमानी का लगा आरोप

(मोहम्मद आज़ाद नेब)

स्मार्ट हलचल/जहाजपुर हाल ही में किए गए नगरपालिका वार्डों के पुनर्गठन एवं परिसीमन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों और स्थानीय नेताओं ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे नियमों के विपरीत बताया है। आरोप है कि परिसीमन में राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता दी गई, जिससे भौगोलिक सीमाओं एवं जनसंख्या संतुलन की अनदेखी गई।

पालिका प्रतिपक्ष नेता नज़ीर सरवरी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “वार्ड परिसीमन पूरी तरह से मनमाने ढंग से किया गया है। प्रशासन ने संतुलित जनसंख्या और निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया, जिससे यह परिसीमन पक्षपातपूर्ण प्रतीत हो रहा है।”

वहीं, कांग्रेस नेता एवं पार्षद अनिल उपाध्याय ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष परिसीमन की मांग की है। उन्होंने कहा, “यह परिसीमन न्यायोचित नहीं है। यदि निष्पक्ष परिसीमन नहीं हुआ, तो हम न्यायालय की शरण में जाएंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।” नगरपालिका के इस विवादित परिसीमन को लेकर स्थानीय जनता में भी असंतोष देखा जा रहा है। लोग पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कार्यालय निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) कलक्टर जसमित सिंह संधु ने 27 मार्च को एक पत्र जारी कर कहा कि नगरपालिका वार्डों के परिसीमन को लेकर किसी को कोई आपत्ति हो तो 28 मार्च से 17 अप्रैल तक जिला कलक्टर कार्यालय में कार्य दिवस के दौरान आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES