Homeराजस्थानउदयपुर-राजसमन्दझालावाड़ जिले के पिड़ावा शहर में आज सुबह एक चाय की थड़ी...

झालावाड़ जिले के पिड़ावा शहर में आज सुबह एक चाय की थड़ी में रखा गैस सिलेंडर अज्ञात कारणों से फट गया, जिससे थड़ी के परखच्चे उड़ गए

झालावाड़ (पिड़ावा):-स्मार्ट हलचल/झालावाड़ जिले के पिड़ावा शहर में आज सुबह एक चाय की थड़ी में रखा गैस सिलेंडर अज्ञात कारणों से फट गया, जिससे थड़ी के परखच्चे उड़ गए।घटना शहर के वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित एक चाय की थड़ी है। जिसमें अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरी थड़ी में फैल गई।उसी दौरान थड़ी में रखा एक गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर फटने से सिलेंडर सहित दुकान में रखें सामानों के परखच्चे उड़ गए। धमाके के बाद पास में रखी दो थडियों में भी आग पहुंच गई।धमाके की आवाज सुनकर आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक थड़ी व उसके अंदर रखे समान पूरी तरह से नष्ट हो चुके थे। गनीमत रही के पास की दोनों थडियों में आग फैलने से पहले उसे पर काबू पा लिया। जिससे दोनों थडियां बाल बाल बच गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES