भीलवाड़ा । शहर के नाथद्वारा सराय के झूलेलाल मन्दिर में गुरूवार को सिंधी समाज की झूलेलाल महिला मंडली ने मथुरा वृंदावन व बरसाना की तर्ज पर राधा कृष्ण व भगवान झूलेलाल संग महिलाओं ने गुलाल रंग अबीर व फूलों से फागोत्सव मनाया. सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मूल चंद बहरवानी ने बताया कि पूज्य हेमराजमल साहब सेवा समिति के तत्वावधान में सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत आयोजित इस फागोत्सव कार्यक्रम में सर्वप्रथम दादी भगवंती भगत के नेतृत्व में सपना झूरानी, कोमल चावला, सीमा भगत, रानी कलवानी, भारती भगत, सुशीला लखानी, कोमल थावानी, विद्या फुलवानी, सरिता केवलानी, रूकमणि जेठानी, कोमल भगत, माया जेठानी, भारती भगत सहित सैंकडो महिलाओं ने सर्व प्रथम भगवान झूलेलाल की प्रतिमा को गुलाल रंग अबीर लगाकर फूल अर्पित कर होली का फागोत्सव मनाया. इस दौरान पारंपरिक सिंधी व्यंजन गीयर, रोट प्रसाद की कुटी, रेवड़ी आदि का प्रसाद अर्पित कर सभी में वितरित किया गया. कार्यक्रम में सभी स्त्री श्रद्धालुओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर भगवान राधा कृष्ण का आव्हान किया. अंत में सभी महिलाओं ने एक दूसरे के गले मिलकर फागोत्सव एवं होली पर्व की बधाइयाँ दीं.
झूलेलाल मन्दिर में फागोत्सव मनाया, किया गुलाल रंग और अबीर से भगवान को सराबोर, पुष्प वर्षा कर बाँटी सिंधी मिठाइयां
[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

