जिला न्यायालय परिसर में प्याऊ, वाटर कूलर और फोटोस्टेट शॉप का उद्घाटन

भीलवाडा । जिला न्यायालय परिसर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन, न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संख्या 1 नवीन कुमार चौधरी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया को-चेयरमैन सुरेशचंद्र श्रीमाली ने न्यायालय परिसर में नवनिर्मित प्याऊ, वाटर कूलर, व फोटोस्टेट शॉप का फीता काटकर उदघाटन किया|
अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया कि प्याऊ अधिवक्ता अभय सिंह आंचलिया के सहयोग से व वाटर कूलर अधिवक्ता साबिर हुसैन के सहयोग से न्यायालय परिसर में लगाया गया| उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम अतिथियों का माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात प्याऊ, वाटर कूलर, व फोटोस्टेट शॉप का विधि विद्या से पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया गया|
इस अवसर पर उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहर लाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्यसिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली, मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेन्द्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा, सलाहकार एवं निर्माण समिति भोपाललाल गुर्जर, गणपत सिंह राणावत, गोपाल अजमेरा, राजेंद्र कुमार कचोलिया, हेमेन्द्र शर्मा, मोहम्मद फरजन, विक्रम सिंह राठौड़, ऋषि तिवारी, दुर्गेश शर्मा, राजेश शर्मा, श्यामसिंह चुंडावत, उदयलाल जाट, शहजाद रंगरेज सहित अधिवक्ता मौजूद रहे|

उम्मेदसिंह राठौड़
अध्यक्ष
जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा