Homeभीलवाड़ाशाहपुरा जिला चिकित्सालय में फिजिशियन नहीं इलाज ठप, आरजीएचएस दवाइयां बंद, बुजुर्गों...

शाहपुरा जिला चिकित्सालय में फिजिशियन नहीं इलाज ठप, आरजीएचएस दवाइयां बंद, बुजुर्गों का सब्र टूटा

Published on

शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
शाहपुरा जिला चिकित्सालय में पिछले लंबे समय से फिजिशियन के अभाव ने वरिष्ठ नागरिकों की सेहत को सीधे संकट में डाल दिया है। आरजीएचएस योजना के तहत पर्ची पर दवा लिखवाने और उपचार पाने के लिए रोज अस्पताल पहुंचने वाले बुजुर्ग आज “इलाज नहीं, बहाने” सुनने को मजबूर हैं। दूसरे चिकित्सक आरजीएचएस की दवाइयां नहीं लिख रहे, नतीजाकृपेंशनर वर्ग दवा के लिए भटक रहा है।
एक तरफ वरिष्ठ नागरिकों के लिए रामाश्रय वार्ड का निर्माण कर ढोल पीटा जा रहा है, दूसरी तरफ वहां इलाज के लिए फिजिशियन ही नहीं! सवाल सीधा है वार्ड किसके लिए, जब डॉक्टर ही नहीं?
इसी बदहाली के खिलाफ सोमवार को वरिष्ठ नागरिक संस्थान के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और फिजिशियन की तत्काल नियुक्ति की मांग की। संस्थान के सचिव कैलाश वर्मा, ललित चौहान, जगदीश प्रसाद जोशी, राधेश्याम मूंदड़ा, दिनेश तोलबिया, लादूलाल माली, भगवान, शिव जोशी, दिनेश सुखपाल, शिव शंकर शर्मा, गोपाल बोहरा और ओमप्रकाश ओझा (सेवानिवृत्त तहसीलदार) सहित सदस्य मौके पर पहुंचे और प्रशासन को साफ शब्दों में आईना दिखाया।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला चिकित्सालय जाकर पीएमओ डॉ. अशोक जैन को भी स्थिति से अवगत कराया। वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि आरजीएचएस योजना के तहत मिलने वाली दवाइयां चिकित्सकों द्वारा लिखी ही नहीं जा रही हैं, जिससे पेंशनर वर्ग आर्थिक और शारीरिककृदोनों मोर्चों पर पिस रहा है। उपखंड अधिकारी कार्यालय में भी ज्ञापन देकर शीघ्र समाधान की मांग रखी गई।
संस्थान ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि जल्द फिजिशियन की नियुक्ति नहीं हुई और आरजीएचएस की दवाइयां लिखना शुरू नहीं किया गया, तो वरिष्ठ नागरिक आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। अब सवाल प्रशासन से इलाज चाहिए या सिर्फ आश्वासन? बुजुर्गों की सेहत पर राजनीति कब खत्म होगी?

Latest articles

पुष्कर कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग से हड़कंप, पांच महिलाएं बनीं शिकार; सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|धार्मिक नगरी पुष्कर में सोमवार को सनातनियों का महाकुंभ होगा...

हाईकोर्ट के पारित आदेश के बाद भी 87 कॉलोनियां अधर में, – आज 22 फरवरी को सड़कों पर उतरेगा जनसैलाब-प्रशासन की चुप्पी पर बड़ा...

शिवराज बारवाल मीना जयपुर/सांगानेर । स्मार्ट हलचल|राजधानी जयपुर के सांगानेर प्रताप नगर योजना क्षेत्र की...

आरटीआई में सूचना देने से इनकार : अनुसंधानाधीन प्रकरण का हवाला-30 दिन में अपील का विकल्प

शिवराज बारवाल मीना - रोजनामचा व सीसीटीवी फुटेज नहीं देने पर उठे सवाल-15 दिन में...

देवली–उनियारा (097) की अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित-कुल 2,94,090 मतदाता दर्ज

शिवराज बारवाल मीना टोंक/उनियारा।स्मार्ट हलचल|भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01.01.2026 के संदर्भ में...

More like this

रीको एरिया में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हडकंप, पांच दमकलें मौके पर,करोड़ो के नुकसान की संभावना

भीलवाड़ा । औद्योगिक नगरी भीलवाड़ा के रीको एरिया थर्ड फेज में सोमवार शाम उस वक्त...

चारागाह भूमि की शिकायत करना पड़ा भारी, घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप,पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

एलपुनित चपलोत भीलवाड़ा // जिले के काछोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में चारागाह भूमि...

बनेड़ा क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, सर्वे करवाकर मुआवजा देने की मांग

जे पी शर्मा बनेड़ा - उपखण्ड सर्किल में पिछले दिनों ओलावृष्टि और बारिश के कारण...