भीलवाडा । जिला दाधीच मंडल की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। अध्यक्ष राजमल जोशी ने टीम का विस्तार किया । मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया दाधीच समाज की एकता और विकास को नई गति देने के उद्देश्य से रविवार को जिला दाधीच मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजमल जोशी कांदा ने की। जिला अध्यक्ष राजमल जोशी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए सदस्यों के नामों की घोषणा की। जिसमे
महावीर शर्मा को (उपाध्यक्ष), सत्यदेव त्रिपाठी(महामंत्री), जगदीश शर्मा भगवानपुरा ( कोषाध्यक्ष ), कैलाश चंद्र शर्मा ( विधि मंत्री ), ओम दाधीच मिश्रा टीटोडा ( प्रचार मंत्री) , शंकर लाल ओझा, रेखा कुदाल, दीपक शर्मा को नियुक्ति दी । सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने समाज हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली। जोशी ने विश्वास जताया कि यह नई टीम युवाओं और अनुभवी सदस्यों के मेल से समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।समारोह में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने शिरकत की। उपस्थित वक्ताओं ने समाज की वर्तमान स्थिति, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। प्रतिनिधियों ने स्थानीय स्तर पर समाज की समस्याओं और उनके समाधान हेतु सुझाव भी रखे। संरक्षक जगदीश शर्मा ने धोवरा प्रथा बन्द करने,दहेज ,दस्तूर प्रथा को बंद ओर प्री वेडिंग को बंद करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जहाँ समाज के बंधुओं ने आपसी मेल-मिलाप कर एकजुटता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिले भर से जमनालाल जोशी,कैलाश चंद्र व्यास हलेड,घनश्याम शर्मा, वेध सत्यनारायण शर्मा,ओम तिवाड़ी,पीयूष पाटोदिया,अनिल आचार्य,न्यास अध्यक्ष हरिप्रकाश कंठ,पण्डित अशोक शर्मा,गोपीकिशन पाटोदिया, गणपत दाधिच,राजेश तिवाड़ी, कुश आचार्य,सत्यनारायण लापिया, गोपाल तिवाड़ी रूपाहेली, कुलदीप जोशी, प्रशांत, राजू त्रिपाठी मंगरोप, गोपाल शर्मा,शंकर लाल ओझा,सत्यनारायण शर्मा जहाजपुर , लक्ष्मीनारायण शर्मा धमनियां, कृष्ण गोपाल अकोला, अनिल कंठ,बालकृष्ण ओझा,राजीव दाधिच,सुनील दाधिच,लव आचार्य, उपस्थित रहे।













