शाहपुरा@प्रदेश ग्रामीण पत्रकार समिति ‘शक्ति’ (GPS) राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विजय पाराशर हिंगोनिया व प्रदेश उपाध्यक्ष कबीर मोहम्मद कुरैशी फुलियां कलां के नेतृत्व में भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की अनुशंसा से जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा धनोप, कोषाध्यक्ष पप्पू लाल शर्मा धनोप, सचिव सत्यनारायण टेलर अरवड़, संरक्षक घनश्यामदास ओमावत कैरोट, उपाध्यक्ष गोपाल लाल उच्चेनिया आगूंचा, मंत्री सांवरिया लाल सालवी बाकरा शक्करगढ़, सह सचिव रामप्रसाद आचार्य कोटड़ी, संगठन मंत्री खुशराज वैष्णव आमली बारेठ, महामंत्री किशन वैष्णव खामोर, सदस्य सुभाष व्यास शाहपुरा, प्रहलाद साहु शाहपुरा, पवन पाराशर कनेछन कलां, रंगलाल बलाई धनोप, संजय गांधी कोठियां को मनोनीत किया गया। तहसील अध्यक्षों की घोषणा इसी माह में की जाएगी।