Homeभीलवाड़ाजिलाध्यक्ष बनने पर माली का किया स्वागत सम्मान

जिलाध्यक्ष बनने पर माली का किया स्वागत सम्मान

भीलवाड़ा ।  राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली, जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली व माली (सैनी) कर्मचारी संस्थान के अध्यक्ष तोताराम माली के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने माली सैनी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष बनने पर उदय लाल माली का स्वागत सम्मान किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली ने बताया कि नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष उदय लाल माली का संगठन के पदाधिकारियों द्वारा माला पहना साफा बंधवाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर महासभा के साथ-साथ कर्मचारी संस्था के पदाधिकारियों ने भी उनका स्वागत सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी व कहा कि माली को जिलाध्यक्ष बनने पर भीलवाड़ा माली समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है और माली समाज के लोगों को भी माली से बहुत सारी आशाएं है जो इनके कार्यकाल में पूरी होने की संभावना है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री माली ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के हितों के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। साथ ही प्रत्येक जिले में माली महासभा की जिला कार्यकारिणी बनाने के साथ ही माली समाज के प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को महासभा से जोड़ा जायेगा। जिससे महासभा की मजबूती के साथ-साथ समाज को भी एक नई दिशा मिलेगी व समाज भी मजबूत होगा।

स्वागत सम्मान के अवसर पर माली महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार माली, फूले सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष शंकर लाल गोयल, महासभा के नानूराम गोयल व माली सैनी कर्मचारी संस्था के सचिव कन्हैयालाल बुलिवाल, माली युवा सेवा संस्थान के अध्यक्ष पुषालाल माली, सुरेन्द्र माली, प्रभुलाल माली, लालाराम माली, रामपाल माली, कालू माली, लक्ष्मण सरिवाल, बद्रीलाल तंवर, सोशल मीडिया प्रभारी रोशन गढ़वाल, गोवर्धन माली, कल्याण माली, रामप्रसाद, दुर्गेश माली सहित कई समाज के लोग उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES