Homeभीलवाड़ाजिला कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढिकोला का किया आकस्मिक निरीक्षण,व्यवस्थित स्वच्छता...

जिला कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढिकोला का किया आकस्मिक निरीक्षण,व्यवस्थित स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिये

ओपीडी,चिकित्सकों की उपलब्धता,जांचों, दवाओ की उपलब्धता का जायजा लिया

शाहपुरा@(किशन वैष्णव) आमजन को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने तथा मरिजो के रोग की जाँच व उपचार में किसी भी प्रकार की देरी ना होने देने
के उद्देश्य से
जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को ढिकोला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत
ने चिकित्सालय में व्यवस्थित स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिये तथा सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।जिला कलक्टर ने अस्पताल में ओपीडी, चिकित्सकों की उपलब्धता,अस्पताल में की जा रही जांचों, दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने अस्पताल में मरीजों से चिकित्सा सुविधाओं का फीडबैक भी लिया।

*ज़िला कलेक्टर ने डीटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण*

विजिट के दौरान ज़िला कलेक्टर शेखावत ने ज़िले के डीटीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया। शेखावत ने डीटीओ कार्यालय में निरीक्षण के दौरान राजस्थान लोक सेवा अधिनियम गारंटी अधिनियम 2011 तथा राज० सुनवाई का अधिनियम 2012 के अन्तर्गत प्रकरणों की जाँच कि ज़िला कलेक्टर द्वारा डीटीओ कार्यालय में राजस्व वसूली की समीक्षा की गई |

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES