Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा जिला स्पेशल टीम ने एनडीपीएस एक्ट में चार साल से फरार...

भीलवाड़ा जिला स्पेशल टीम ने एनडीपीएस एक्ट में चार साल से फरार वांछित आरोपी को दबोचा, 5 हजार रुपये का घोषित था इनाम

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा।  पुलिस थाना पुर क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में चार साल से फरार चल रहे वांछित आरोपि उदयपुर जिले के भिंडर थाना अंतर्गत वर्णी निवासी मनोहरदास पुत्र गोपालदास वैष्णव को जिला स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वैष्णव पर पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14 सितंबर 2021 को सीआईडी सीबी की सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर 547 किलो से अधिक अवैध गांजा जब्त किया था। कार्रवाई के दौरान आसू तलरेजा, दयाराम वैष्णव, नारायण मीणा और देवीलाल मीणा को गिरफ्तार किया गया था। यह गांजा फोर्ड फिगो और मेक्सीमो टेम्पो में भरकर ले जाया जा रहा था।

अनुसंधान में सामने आया कि यह पूरा माल आंध्रप्रदेश से ट्रक में भरवाकर लाया गया था और इसकी आपूर्ति का मुख्य आरोपी मनोहरदास वैष्णव था। छापेमारी में वह घर से फरार हो गया और तब से लगातार पुलिस को चकमा देता रहा।

जिला स्पेशल टीम के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, सत्यनारायण और कांस्टेबल राधेश्याम ने लगातार निगरानी और प्रयास के बाद आरोपी को उदयपुर-खैरवाड़ा के बीच माइंस इलाके से दबोचा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES