Homeभीलवाड़ास्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध हैं जिंदल सॉ लिमिटेड : विनोद माथुर

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध हैं जिंदल सॉ लिमिटेड : विनोद माथुर

Published on

 (पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा मे भारत की प्रमुख ओद्योगिक इकाई जिन्दल सॉ लिमिटेड मे 120 प्रशिक्षणार्थियो के प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर जिन्दल सॉ लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग के विनोद माथुर ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संस्थान की ओर से प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर आयोजन समिति श्रीमती जानकी देवी सेवा समिति की अध्यक्षा कांता मून्दड़ा ने स्वास्थ्य सेवाओं के साथ समिति द्वारा की जाने वाली स्वास्थ्य जागरुकता के साथ अन्य सेवाओं पर प्रकाश डाला ओर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शीतांशु पांडे डीजीएम पर्यावरण स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ने किया। उन्होंने रेडक्रास के साथ श्रीमती जानकी देवी सेवा समिति द्वारा दी गई सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान रेडक्रास सोसायटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश मून्दड़ा उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश स्तरीय कार्यों के साथ रेडक्रास सोसायटी द्वारा की जा रही सेवा कार्याे की जानकारी उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को साझा की। प्रशिक्षण समारोह के समापन अवसर पर सभी अतिथियों का जिन्दल सॉ लिमिटेड की ओर से स्मृति चिन्ह् उपहार देकर सम्मानित किया गया। चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में रूपलाल खींचीं सहायक प्रबंधक पर्यावरण एवं स्वास्थ्य विभाग, अंजनी उपाध्याय, डॉ. शान्तनु टांक, डॉ. दिलीप सिंह परमार, डॉ स्वाति सिंह, डॉ. प्रियल बंसल, सहित शेजल पोरवाल, अमीषा श्रीवास्तव, ड्राइवर घनश्याम लाल राव का विशेष योगदान रहा।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

अवैध बजरी पर शिकंजा, जेसीबी मशीन और बजरी के दो ट्रेक्टर ट्रॉली डिटेन, 8 टन बजरी जब्त

भीलवाड़ा । रायपुर पुलिस ने अवैध खनन के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए एक...

2 मार्च को प्रदोष वेला में 6:06 बजे होगा होलिका दहन, 3 मार्च को धुलंडी पर खंडग्रास चंद्रग्रहण सुबह 9 बजे से लग जाएगा...

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|इस वर्ष रंगों का महापर्व होली खगोलीय संयोगों के बीच मनाया जाएगा। 2...