Homeराजस्थानजयपुर"जोबनेर मंडल में भाजपा बूथ समितियों का चुनाव सम्पन्न, नव निर्वाचित अध्यक्षों...

“जोबनेर मंडल में भाजपा बूथ समितियों का चुनाव सम्पन्न, नव निर्वाचित अध्यक्षों का भव्य स्वागत”

“भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान, जोबनेर मंडल में सदस्यता अभियान में रचा इतिहास”

अजय सिंह (चिंटू)

जोबनेर -स्मार्ट हलचल/जोबनेर के भूतिया अतिथि गृह में प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जोबनेर मंडल की बूथ समितियों का चुनाव किया गया। चुनाव कार्यक्रम का आयोजन मंडल संगठन सहयोगी जगदीश हरितवाल, शक्तिकेंद्र प्रमुख पहलाद शर्मा, शक्तिकेंद्र सहयोगी गजानन्द नोगिया और रामकारण कुमावत की देखरेख में हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश हरितवाल, सरोज गुर्जर और पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघी का दुपट्टा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

चुनाव में सर्वसम्मति से बूथ संख्या 55 से गोविंद कुमावत, 56 से कैलाश बालोदिया, 57 से सुरेंद्र जाजोरिया, 58 से महेंद्र खंगारोत, 59 से चेतन पाराशर, और 60 से सुमित तंवर को बूथ अध्यक्ष चुना गया। सभी नव निर्वाचित अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ सभी बूथ अध्यक्षों के घर पहुंचकर भाजपा का झंडा फहराया।

कार्यक्रम में जोबनेर मंडल के संगठन सहयोगी जगदीश हरितवाल ने सबसे अधिक सदस्य जोड़ने वाले समर्पित कार्यकर्ता मनोज सिंह शेखावत को माला पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES