भीलवाड़ा । भीलवाड़ा शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को कम करने ,हर दिन लगने वाले वाहनों के जाम से निजात दिलाने के लिए जोधड़ास ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू किया था लेकिन पिछले 2 सालों से ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है
इसको लेकर भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पत्र लिखकर भीलवाड़ा शहर की आम जनता को वाहनों के जाम से मुक्ति के लिए अतिशीघ्र जोधड़ास ओवर ब्रिज निर्माण के लिए एक टीम गठित कर मॉनिटरिंग कराने का आग्रह किया । सर्किट हाउस में राजस्थान सरकार के यू डी एच मंत्री झाबर सिंह खर्रा से भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी और ने सदस्य ने अतिशीघ्र ओवर ब्रिज निर्माण के लिए आग्रह किया साथ ही दुप्पटा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया । इस दौरान शिव प्रकाश चन्नाल,एडवोकेट अरविंद सेन,जय नारायण जोशी सहित राजस्थान जन मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।













