**
*मुख्यातिथि आंजना ने विजेता उपविजेता टीमों को किया पुरस्कृत*
*सैनिक स्कूल मैदान पर राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*
चित्तौड़गढ़, 9 अप्रैल, 2026
स्मार्ट हलचल|आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के निर्देशानुसार तथा राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के मार्गदर्शन में जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एवं भव्य समापन समारोह गुरुवार को सैनिक स्कूल मैदान पर गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का शानदार संगम देखने को मिला।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि छोटी सादड़ी के पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना रहे, जबकि अध्यक्षता जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, पूर्व सरस डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जगपुरा, राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के सेक्रेटरी दिलीप सिंह शेखावत, निंबाहेड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, निंबाहेड़ा क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना, गंगरार के पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह राणावत, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख, उपाध्यक्ष रामकिशन चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गोविन्द शर्मा, जिला क्रीड़ा परिषद के पूर्व सदस्य मुकेश पारख, राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं ऑब्जर्वर रफीक अहमद, सुनील राव, कान सिंह, हितेश शर्मा, पवन शर्मा, अमर सिंह एवं भरत गुर्जर मंचासीन रहे।
मेवाड़ी परंपरा से हुआ अतिथियों का स्वागत:
अतिथियों के आगमन पर आयोजन समिति के धर्मेंद्र सिंह, फैसल खान, शाहिद हुसैन, मोहम्मद शकील मंसूरी, ज़ाकिर हुसैन, ओम नाथ, लखन नाथ, इफ्तेखार अहमद, रफीक खान, मनदीप सिंह सोलंकी, नवदीप, आरिफ, इमरान, वसीम, बंटी, सुनील सोनी, पुष्कर, दिलीप जोशी, कम्मू, मदन, अजय प्रजापत, इब्राहिम, पवन, हिमांशु, हसन, पीयूष, प्रशांत तिवारी, शूरवीर, रेहान, कमलेश वैष्णव, विष्णुदेव मेहता, अकरम, आसिफ एवं आरिफ छिपा द्वारा मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, उपर्णा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन:
मुख्य अतिथि मनोहर लाल आंजना सहित सभी अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
फाइनल मैच: पेनाल्टी में तय हुआ विजेता:
आयोजन समिति के धर्मेन्द्र सिंह तंवर के अनुसार फाइनल मुकाबला जोधपुर एकेडमी और झुंझुनू की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं होने दिया। मुकाबला बराबरी पर समाप्त होने के बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें जोधपुर एकेडमी ने 4–2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, राष्ट्रीय स्तर का रास्ता खुला:
फैसल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सैकड़ों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इसी प्रतियोगिता के माध्यम से राजस्थान टीम का चयन किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विजेता-उपविजेता का सम्मान
फाइनल मैच के पश्चात आयोजित समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर दर्शकों ने तालियों की गूंज से उनका उत्साह बढ़ाया।
रेफरी और सहयोगी स्टाफ का अहम योगदान:
प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन में रेफरी पैनल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय रेफरी रिज़वान मंसूरी और अरशद खान का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा। रेफरी पैनल में कर्मवीर, यशवर्धन, भैरू, अरशद, हरीश भाटी, लोकेश, पवन, महिपाल सिंह, किशन, रिज़वान मंसूरी एवं अरशद खान ने सेवाएं प्रदान की।
इसके अतिरिक्त शारीरिक शिक्षक एवं सहयोगी स्टाफ में सुरेश चंद्र नायक, मोहम्मद शकील मंसूरी, जगदीश समदानी, सोहनलाल मेघवाल, राधेश्याम तेली, अख्तर खान, कमलेश कुमार, मोहित दीवान, कमलेंद्र सिंह, कमलेश जाट, गोविंद सिंह एवं आरिफ मंसूरी ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
सफल संचालन:
समापन समारोह का प्रभावी एवं सफल संचालन शाहिद हुसैन द्वारा किया गया। सफलतापूर्वक बेहतरीन आयोजन सम्पन्न करवाने हेतु मॉर्निंग क्लब चित्तौड़गढ़ एवं आयोजन समिति की पूरी टीम को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
चित्तौड़गढ़ में आयोजित यह राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में सफल रही, बल्कि युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह का भी संचार किया। इस तरह के आयोजन प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूती देने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। समापन समारोह के अंत में जिला फुटबॉल संघ द्वारा प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया।
