Homeभरतपुरजोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का गुढा रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ,Jodhpur-Bhopal-Jodhpur Express

जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का गुढा रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ,Jodhpur-Bhopal-Jodhpur Express

जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का गुढा रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ,Jodhpur-Bhopal-Jodhpur Express

नावां विधायक विजय सिंह चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना

मेड़ता रोड
एजाज़ अहमद उस्मानी

मेड़ता रोड: स्मार्ट हलचल/उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के गुढा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार से गाड़ी संख्या 14813/14 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेल सेवा का ठहराव प्रारंभ किया गया। गाड़ी संख्या 14813/14 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का गुढ़ा रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। विजय सिंह चौधरी, राज्यमंत्री, राजस्व उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग राजस्थान सरकार, विधायक नावां द्वारा गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर रेलसेवा को गुढ़ा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाडी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा 27 फरवरी से गुढा स्टेशन पर दोपहर 2.25 बजे आगमन एवं 2.26 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 270फरवरी से गुढा स्टेशन पर दोपहर 1.18 बजे आगमन व 1.19 बजे प्रस्थान करेगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा का प्रयोगिक तौर पर गुढा स्टेशन पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया गया है। इस दौरान जेडआरयूसीसी सदस्य गोपाल, सरपंच वीरेंद्र कुमार सैनी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र जोशी, एडीईएन अमर चंद एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES