Homeभीलवाड़ाबछ बारस पर जोगणिया माता शक्तिपीठ में गौ शाला में किया गौ...

बछ बारस पर जोगणिया माता शक्तिपीठ में गौ शाला में किया गौ पूजन

स्मार्ट हलचल|जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबंधन एवं विकास संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बछ बारस के अवसर पर गौशाला में विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान गायों एवं बछड़ों का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें मीठा दलिया और हरा चारा खिलाया गया।कार्यक्रम में वेद विद्यालय के आचार्य और बाटुको ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत सभी उपस्थित भक्तों और संस्थान के सदस्यों ने सामूहिक रूप से गौ माता की आरती वंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने कहा कि गौ सेवा आज के युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जिस प्रकार जननी माता अपने बच्चों की देखभाल करती है, उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से हमें हृष्ट-पुष्ट, बलवान और बुद्धिमान बनाती है।साथ ही गौ मूत्र से कई तरह की की बीमारियां का उपचार होता है।जिससे हमारी संस्कृति में गो सेवा का बड़ा ही महत्व बढ़ जाता है।
इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारी सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES