Homeभीलवाड़ाजोगणिया माता शक्ति पीठ संस्थान द्वारा देश के मुखिया मोदी और सेना...

जोगणिया माता शक्ति पीठ संस्थान द्वारा देश के मुखिया मोदी और सेना को मिले आत्मबल को लेकर अनुष्ठान हुआ शुरू- सत्यनारायण जोशी

दिनेश सनाढ्य

स्मार्ट हलचल|ऑपरेशन सिंदूर के तहत श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ मंदिर पर ऑपरेशन सिंदूर में देश के मुखिया नरेंद्र मोदी और जाबांज सैनिकों अधिकारियों के लिए श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान के द्वारा संचालित वेद विद्यालय के छात्रों एवं आचार्यों को विशेष अनुष्ठान के लिए सकल्प दिलाकर अनुष्ठान प्रारंभ किया गया।संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने कहा की भारत देश की सीमापर पाकिस्तानी सेना एवं आतंकियों द्वारा हुए निर्दोष लोगों के नर संहार से जो युद्ध की स्थिति उत्पन्न हुई हैं। एवं देश के अंदर भी जो गुप्त शत्रु है उनके विनाश हेतु एवं भारत देश के जलसेना, थलसेना, वायुसेना के आत्मबल वृद्धि हेतु श्री जोगणियां मातेश्वरी एवं भैरव नाथ की षोडशोपचार पूजन की गई।
जोशी जी ने बताया की वेद विद्यालय के बटुक सात दिनों तक शत्रुसेना संहार मंत्र , विजय प्राप्ति मंत्र, देश के सभी लोगो में एकता बनी रहे ऐसे अथर्ववेद के मंत्रो का पाठ करेंगे और साथ ही मातेश्वरी के दरबार में विराजमान महाकाल महादेव का शत्रुओं पर विजय हेतु रुद्राभिषेक व सैनिकों की रक्षा हेतु महामृत्युंजय का जाप निरंतर चलता रहेगा। वेदोक्त विधि से योगिनी पूजा भी इस अनुष्ठान के अंतर्गतप्रारंभ की गई है। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे देश के सैनिकों को विजय मिले और आतंकवाद का पूरी तरह से खात्मा हो तभी 28 निर्दोष मारे गए लोगो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES