Homeभीलवाड़ाजोगणियां माता शक्ति पीठ अध्यक्ष जोशी का दिल्ली में हुआ इंडिया प्राइड...

जोगणियां माता शक्ति पीठ अध्यक्ष जोशी का दिल्ली में हुआ इंडिया प्राइड पुरूस्कार से हुआ सम्मान

दिल्ली में मिले इंडिया प्राइड सम्मान को श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ दरबार के श्री चरणों में किया समर्पित

माण्डलगढ़।स्मार्ट हलचल|दिल्ली में आयोजित इंडिया प्राइड पुरस्कार समारोह में क्षेत्र प्रसिद्ध जोगणियां माता शक्तिपीठ अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी अध्यक्ष श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ प्रबन्ध एवं विकास संस्थान धारला तह. बेगूँ, जिला चित्तौड़गढ़ (राज.) को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरुस्कार पाने वाले श्री सत्यनारायण जोशी ने कहा कि यह सम्मान श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ संस्थान संस्थान के सभी सदस्यों, मार्गदर्शकों तथा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी माताजी के भक्तगणों -श्रद्धालुओं को समर्पित है। उधर जोगणियां माता शक्तिपीठ विकास सेवा संस्थान के सदस्यों-पदाधिकारियो व जोगणियां माता मंदिर से जुड़े सभी श्रद्धालुओं में श्री जोशी को मिले सम्मान को लेकर उत्साह की लहर है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES