Homeभीलवाड़ाजोगणिया माता शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र महोत्सव 30 मार्च से

जोगणिया माता शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र महोत्सव 30 मार्च से

मांडलगढ़. जोगणिया माता शक्तिपीठ पर चैत्र नवरात्र-धार्मिक महोत्सव 30 मार्च से चैत्र शुक्ल दशमी 07 अप्रेल तक आयोजित होगा। शक्तिपीठ अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि घट स्थापना एवं ध्वजारोहण 30 मार्च अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे श्री बानोड़ा बालाजी परिवार पण्डित कैलाशचन्द्र शर्मा के सानिध्य में होगा। सुबह 9.15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के दौरान रोजाना दैनिक श्रृंगार, पूजा अर्चना एवं आरती दर्शन सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक होंगे। भजन संध्या 05 अप्रेल को रात्रि जागरण भक्तिमय लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक कलाकारों की ओर से 10.30 बजे से भजन संध्या रासलीला के बाद होगी। पंच कुंडीय महायज्ञ एवं शत्चण्डी पारायण सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन किए जाएंगे। 06 अप्रेलको अष्टम दिवस महारात्री जागरण भक्तिमय लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसिद्ध लोक कलाकारों की ओर से भजन संध्या व रातभर दर्शन सुविधा उपलब्ध रहेगी। रोजाना गायत्री शक्तिपीठ स्थल पर गायत्री पुरुश्चरण तथा यज्ञ एवं अनुष्ठान होंगे,श्रीमद् देवी भागवत कथा दोपहर 12.15 बजे 3.15 बजे तक होगी। अखण्ड रामायण पाठ श्री जोगणियां माता हनुमान जी मन्दिर में होंगे। लोक देवी देवता लीला मंचन मारवाड़ी खेल पार्टी की ओर से रात 12.15 बजे 3 बजे तक प्रस्तुत किया जाएगा। 03 अप्रेल को पंचम दिवस रात्री जागरण भक्तिमय लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक कलाकारों की ओर से 10.30 बजे से रासलीला के बाद होगा ।रासलीला प्रदर्शन वृन्दावन के प्रसिद्ध कलाकार रोजाना रात 8 बजे से 12 बजे तक होगी। पुर्णाहुति 07 अप्रेल को अभिजित मुहूर्त में 12.15 बजे होगी। दर्शनार्थियों के लिए आवासीय व्यवस्था , रसाई-भोजन बनाने की पर्याप्त सुविधा, विस्तर, वर्तन व स्थान की सुविधा ,पेयजल, रोशनी व शान्ति एंव सुरक्षा हेतु पुलिस बल की व्यवधा अन्नपूर्णा भोजनालय पर शुद्ध सात्विक भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES