जोहड़ा धाम बना आस्था का केंद्र, 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ में पूर्णाहुति पर उमड़ा जन सैलाब

भव्य कलश यात्रा, मूर्ति नगर भ्रमण और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण

पावटा, स्मार्ट हलचल।भौनावास स्थित प्राचीन एवं श्रद्धा के प्रमुख केंद्र जोहड़ा धाम श्री गोपाल जी मंदिर में चल रहे 51 कुण्डीय नव दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव का समापन सोमवार को भण्डारे के साथ हुआ। पूर्व जिला पार्षद धूड सिंह शेखावत ने बताया कि श्री 1008 महामण्डलेश्वर गिरधारी दास जी महाराज के पावन सानिध्य में धार्मिक महोत्सव के तहत बिहारीदास महाराज की अष्टधातु निर्मित मूर्ति एवं चरण पादुका अनावरण, पट्टा अभिषेक तथा संत-महात्माओं के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस मौके पर महामण्डलेश्वर गिरधारी दास महाराज ने कहा कि “श्रीराम महायज्ञ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव, संस्कार, आध्यात्मिक जागृति और लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करने का माध्यम है।” महायज्ञ की समाप्ति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। जस दौरान पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, सत्ताईसा राजपूत समाज के पूर्व अध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत, विधायक इन्द्राज गुर्जर, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह तंवर, हरिसिंह गुरूजी, किशन लाल शर्मा, बिशन सिंह, उमाशंकर गुप्ता, लालचंद खंडेलवाल, मनीष शर्मा, हंसराज सिंह, राजपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।