Homeराजस्थानकोटा-बूंदीगुंजल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर लोगों में उत्साह

गुंजल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर लोगों में उत्साह

गुंजल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर लोगों में उत्साह

– गुंजल के आवास पर पहुंच कर दी बधाईयां

 लखन झांझोट

लाखेरी – स्मार्ट हलचल/हाड़ौती के दिग्गज नेता प्रहलाद गुंजल के भाजपा छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को लाखेरी शहर के महाकाल ग्रुप के सानिध्य में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने कोटा गुंजल के आवास पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत कर गुंजल को शुभकामनाएं दी। इस दौरान गुंजल ने आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर महाकाल ग्रुप के सदस्यों से चर्चा भी की। महाकाल ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि गुंजल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से हाड़ौती संभाग में कांग्रेस पार्टी को और अत्यधिक मजबूती मिलेगी।साथ ही उनके पार्टी में आने से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES