ककोड़ में 1.235 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार-‘नशा मुक्त टोंक अभियान’ के तहत DST-बनेठा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

 

* आरोपी से 1.235 किलो अवैध गांजा-₹ 20,870 नकद और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद-एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा। स्मार्ट हलहल|जिले में पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त टोंक अभियान’ के तहत जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) एवं बनेठा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ककोड़ कस्बा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.235 किलोग्राम अवैध गांजा, 20,870 रूपये नकद राशि तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी (उप निरीक्षक) के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक रतनलाल भार्गव के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी उनियारा अशोक कुमार कानखेडिया के सुपरविजन में थाना बनेठा द्वारा की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश उर्फ विक्की माली (33), निवासी ककोड़ के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में बनेठा थानाधिकारी भागीरथ सिंह राजावत मय जाप्ता के साथ डीएसटी टीम एवं पुलिस जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।