Homeभीलवाड़ाजोशी के सेवा कार्यों से राष्ट्रपति हुई अचंभित, आदि सेवा सम्मान से...

जोशी के सेवा कार्यों से राष्ट्रपति हुई अचंभित, आदि सेवा सम्मान से किया सम्मानित

परमेश्वर दमामी

बनेड़ा । महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राजस्थान दौरे पर मानगढ़ धाम पर आयोजित कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्र में सेवा कार्यों में संलग्न विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया इसी क्रम में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्ति मुख्य अभियंता जगदीश प्रसाद जोशी की जनजाति क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए महामहिम राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया,मुलत: सरदार नगर निवासी 90 वर्षीय जगदीश जोशी अपने संपन्न घर परिवार से स्वेच्छा से दूर रहकर गांव विकास से राष्ट्र विकास की भावना से सुदूर जनजाति क्षेत्र में ग्राम विकास के विभिन्न आयामों पर कार्य कर रहे हैं उनका सपना जनजाति गांव को आदर्श गांव बनाना है जिसमें प्रमुख प्राथमिकता पशुधन एवं कृषि विकास है जोशी 90 वर्ष के उपरांत भी एक युवा कार्यकर्ता की तरह नियमित रूप से जनजाति गांव में प्रवास करते हैं उनके बीच जाकर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते हैं बांसवाड़ा व उदयपुर के कई गांव उन्हें व्यक्तिगत जानते हैं व संपूर्ण गांव उनकी विकास योजनाओं में उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम के दौरान उनके कार्यों को सुन बहुत अचंभित हुई वह उनके कार्यों की बहुत सराहना की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES